Last Updated:
Mahieka Sharma Cuts 25th Birthday Cake With Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या के लिए पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन माहिका के साथ उनका यह नया सफर उनके प्रशंसकों के चेहरे पर भी खुशी लेकर आया है। 25 साल की उम्र में माहिका ने न केवल हार्दिक का दिल जीता है, बल्कि अब वे लाखों फैंस की भी पसंदीदा बन गई हैं. यह जन्मदिन उनके लिए न केवल एक साल और बड़ा होने का जश्न था, बल्कि एक नए रिश्ते की सार्वजनिक शुरुआत भी थी.
हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के बर्थडे को बनाया यादगार.
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ एक वीडियो शेयर की. इस वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा उसने फैंस का दिल जीत लिया. हार्दिक ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस… 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. तुम उन सबसे अद्भुत व्यक्तियों में से एक हो जिन्हें मैं जानता हूं. आई लव यू…’ इस पोस्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. हार्दिक के शब्दों में छिपा प्यार और सम्मान यह साफ जाहिर करता है कि माहिका उनके जीवन में कितनी अहम जगह रखती हैं.
हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के बर्थडे को बनाया यादगार.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.