IND vs NZ ODI Series: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार 3 जनवरी को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम का कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं, इस टीम में चोट के कारण बाहर चल रहे श्रेयर अय्यर की वापसी हुई है। हालांकि, श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई COE से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर है। इस टीम में फिर से मोहम्मद शमी की वापसी नहीं हुई है। वहीं, इस 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गायब है। हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में क्यों शामिल नहीं है, इसके पीछे की असल वजह BCCI ने बताई है।
हार्दिक न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में क्यों नहीं?
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह भी बताया कि आखिर हार्दिक पांड्या को टीम में क्यों शामिल नहीं किया गया। बीसीसीआई ने एक पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (COE) द्वारा एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी गई है। आगामी आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है।’ आपको बता दें शनिवार को ही विजय हज़ारे ट्रॉफी में हार्दिक ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के भी लगाए।
श्रेयर अय्यर की फिटनेस को लेकर BCCI ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम में शामिल तो है, लेकिन उनके नाम के आगे स्टार बना हुआ। श्रेयर अय्यर की फिटनेस को लेकर BCCI ने कहा ‘श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर है। ‘
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे : 11 जनवरी- वडोदरा
दूसरा वनडे : 14 जनवरी- राजकोट
तीसरा वनडे : 18 जनवरी- इंदौर
दूसरा वनडे : 14 जनवरी- राजकोट
तीसरा वनडे : 18 जनवरी- इंदौर
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.