Last Updated:
harry brook 1st captain score century in T20 WC: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाते हुए 100 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. ब्रूक ने 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही ब्रूक ने टी20 विश्व कप में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल हैरी ब्रूक आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्होंने शतक लगाने का कारनामा किया है. ब्रूक के अलावा और कोई भी खिलाड़ी कप्तान के तौर पर टी20 विश्व कप में शतक नहीं लगा पाया है. वहीं टी20 विश्व कप में ब्रूक इंग्लैंड के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक लगाया है. ब्रूक से पहले इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ और जोस बटलर ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था.
पाकिस्तान के जबड़े से ब्रूक ने छीना जीत
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में हैरी ब्रूक ने जीत को उसके जबड़े छीन लिया. एक तरफ इंग्लैंड एक के बाद एक विकेट गंवा रही थी तो दूसरी तरह ब्रूक ने अकेले मोर्चा संभाले रखा. ब्रूक ने उस समय से इंग्लैंड के लिए संभलकर बल्लेबाजी की जब पाकिस्तान ने 35 रन के स्कोर पर 3 विकेट झटक लिए थे. हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 51 गेंदों की पारी में 10 चौके और 4 छक्के भी लगाए. इसके अलावा विल जैक्स ने 28 और सैम करन ने 16 रनों का योगदान दिया.
वहीं पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में 164 रनों के बचाव में शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज को भी 2-2 सफलताएं मिली. बल्लेबाजी में पाकिस्तान की तरफ से साहिबदाजा फरहान ने अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.