Harry Brooke: इंग्लैंड के लिमिटेड ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नाइट क्लब विवाद को लेकर एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. हैरी ब्रूक ने कहा है कि नाइट क्लब में बाउंसरों ने उन्हें मुक्का मारा था. इसके अलावा उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को बचाने के लिए झूठ भी बोला था.
असल में जब यह घटना हुई तब ब्रूक जैकब बेथेल और जोश टंग के साथ रात्र में घूमने निकले थे, लेकिन कप्तान ने अपनी टीम के साथियों को बचाने के लिए सारा दोष अपने ऊपर ले लिया. शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की जीत के बाद जारी एक बयान में ब्रूक ने दौरे की शुरुआत में सार्वजनिक रूप से मांगी गई अपनी माफी को दोहराया.
ब्रूक ने कहा, ‘‘मैं वेलिंगटन में अपनी हरकतों की जिम्मेदारी लेता हूं और मानता हूं कि उस शाम वहां दूसरे लोग भी मौजूद थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी पिछली प्रतिक्रिया पर अफसोस है और मेरा इरादा टीम के अपने साथियों को ऐसी स्थिति से बचाना था जो मेरे फैसलों की वजह से पैदा हुई थी.’’
ब्रूक ने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि नेतृत्व के साथ आने वाली मैदान के बाहर की जिम्मेदारियों के बारे में मुझे और सीखना है. मैं इस क्षेत्र विकास करने के लिए तथा निजी और पेशेवर तौर पर बेहतर होने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.