harshit rana maiden odi fifty: हर्षित राणा ने इंदौर में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए तूफानी अर्धशतक ठोका. भले ही न्यूजीलैंड ने मुकाबले जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, लेकिन हर्षित राणा की 52 रन की पारी ने एक समय कीवी गेंदबाजों की सांसें फुला दी थीं. उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर चौके-छक्के बरसाते हुए कीवी गेंदबाजों बखिया उधेड़ी.
हर्षित राणा ने ठोकी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी.
नई दिल्ली. भारत ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हार के साथ सीरीज गंवा दी, लेकिन इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडयम में हर्षित राणा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का सुपर शो दिखाया. नंबर आठ पर आकर हर्षित ने चौके-छक्कों उड़ाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक ठोका. हर्षित उस समय क्रीज पर आए थे, जब टीम इंडिया को एक छोर संभाले हुए विराट कोहली के साथ एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी. हर्षित ने न सिर्फ उनका साथ दिया, बल्कि चौके-छक्कों से तूफानी फिफ्टी जड़कर कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. हर्षित ने फिफ्टी ठोकी तो डग आउट में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक था.
हर्षित राणा की विस्फोटक पारी टारगेट का पीछा करते हुए रवींद्र जडेजा के रूप भारत को 178 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा. यहां लगा कि भारत की पारी अब जल्द ही सिमट जाएगी, क्योंकि बल्लेबाज के रूप में सिर्फ एक छोर पर विराट कोहली ही खड़े थे, लेकिन हर्षित राणा ने सबको हैरान कर दिया. शुरुआत में संभलकर खेलने के बाद हर्षित ने हाथ खोले और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाकर कीवी गेंदबाजों में दहशत पैदा कर दी. उन्होंने 44वें ओवर की शुरुआत में लगातार दो छक्के ठोके और वनडे और इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया.