Last Updated:
Hasan Ali Third Time becomes father: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली और उनकी भारतीय पत्नी समिया आरजू को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. हसन अली ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम हमदान हसन अली रखा है. इस जोड़ी की पहले से दो बेटियां हैं.समिया भारत के हरियाणा राज्य की रहने वाली हैं. हालांकि, निजी जीवन की इस खुशी के बीच हसन अली के लिए पेशेवर मोर्चे पर चुनौती बरकरार है, क्योंकि वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तानी टीम का हिस्सा नहीं हैं.
हसन अली की पत्नी समिया आरजू ने बेटे को जन्म दिया है.
हसन अली (Hasan Ali) की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. क्योंकि उनकी पत्नी समिया आरजू (Samia Arzoo) का ताल्लुक भारत से है. समिया मूल रूप से हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले की रहने वाली हैं. वह पेशे से एक फ्लाइट इंजीनियर रही हैं. दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी और कुछ समय तक चले प्यार के सिलसिले के बाद, 2019 में दोनों ने निकाह कर लिया था. हसन और समिया की यह जोड़ी सरहद पार के रिश्तों की एक खूबसूरत मिसाल मानी जाती है. अक्सर सोशल मीडिया पर समिया और हसन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसे दोनों देशों के फैंस काफी पसंद करते हैं.
हसन अली की पत्नी समिया आरजू ने बेटे को जन्म दिया है.
‘दुआओं में याद रखना’
हसन अली ने एक्स पर लिखा, ‘मैं, हेलेना, हेजल और सामिया अपनी फैमिली में नए सदस्य का स्वागत करते हैं. अल्हम्दुलिल्लाह, हमारा सुंदर बेटा हमदान स्वस्थ है और उसकी मां (मेरी क्वीन) भी तेजी से रिकवर कर रही हैं.’ बेटे के आने से हसन अली की फैमिली पूरी हो गई है. उनके जीवन में एक नया अध्याय शुरू हुआ है. हसन ने अपने फैंस से दुआओं की अपील करते हुए कहा कि वे उनके परिवार को अपनी दुआओं में याद रखें.
कभी हसन अली पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण की जान हुआ करते थे
एक ओर जहां पर्सनल लाइफ में हसन अली बेहद खुश हैं, वहीं क्रिकेट के मैदान पर उनके लिए चुनौतियां बरकरार हैं. हसन अली फिलहाल पाकिस्तान की नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) युवाओं पर दांव लगा रहा है. हसन अली कभी पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण की जान हुआ करते थे. उन्होंने 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैचों में 13 विकेट लिए थे. उन्होंने शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता था.वह फिलहाल अपनी फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन के कारण वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं.
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री ले चुकी हैं समिया
हसन अली की पत्नी सामिया आरजू एक फ्लाइट इंजीनियर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ काम करती हैं. उन्होंने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद सामिया ने जेट एयरवेज में एयर होस्टेस के तौर पर काम शुरू किया और बाद में उन्हें फ्लाइट इंजीनियर के पद पर प्रमोशन मिला. सामिया आरजू का जन्म 15 सितंबर 1995 को हरियाणा के चांदनी गांव में हुआ था. उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन हरियाणा में बिताया और बाद में नौकरी के सिलसिले में दुबई शिफ्ट हो गईं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.