Last Updated:
Jasprit Bumrah like Usman Tariq of fast bowlers: पाकिस्तान के चयनकर्ता आकिब जावेद ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए उनकी तुलना एक ऐसे गेंदबाज से कर दी जिसने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम ही रखा है. जावेद ने बुमराह को तेज गेंदबाजों का उस्मान तारिक बताया. उनका इरादा तारीफ करना था लेकिन उदाहरण गलत चुना.
अकीब जावेद ने बुमराह को बताया उस्मान तारिक जैसा
पिछले कई दिनों से बुमराह हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं. हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है. अब पाकिस्तान के चयनकर्ता आकिब जावेद भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 1992 में इमरान खान की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाले जावेद ने बुमराह को “फास्ट बॉलर्स का उस्मान तारिक”
जावेद ने बुमराह की तुलना तारिक से जो फैंस को अच्छा नहीं लगा क्योंकि पाकिस्तानी गेंदबाज ने अभी अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया है. बुमराह पिछले 10 सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके हैं. हालांकि जावेद का मकसद भारतीय तेज गेंदबाज की तारीफ करना ही था. इसमें और कुछ नहीं था, बस वह अपनी बात सही तरीके से नहीं रख पाए.
जावेद हुए बुमराह के फैन
जावेद ने कहा, ‘आज के दौर में, पूरे वर्ल्ड कप में, ऐसा सिर्फ एक गेंदबाज है बुमराह. वह अलग है. वह सामान्य गेंदबाज नहीं है. उसकी बॉलिंग एक्शन भी अनोखी है. जब वह गेंदबाजी करने आता है, तो मैं हमेशा कहता हूं कि वह फास्ट बॉलर्स का उस्मान तारिक है. वह इतनी तेज और अनोखे अंदाज में गेंदबाजी करता है कि बल्लेबाज कभी भी उसके खिलाफ लय या रफ्तार नहीं पकड़ पाता. वह ऐसा होने ही नहीं देता.’
तारिक भी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए छाप छोड़ने वाले नए खिलाड़ियों में से एक रहे. उन्होंने अपनी टीम के अभियान के दौरान, जो सुपर 8 में श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ खत्म हुआ. भारत के खिलाफ भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट किया. पाकिस्तान की बड़ी हार में वह कुछ सकारात्मक पहलुओं में से एक थे. छह मैचों में, इस मिस्ट्री स्पिनर ने अपनी अनोखी गेंदबाजी एक्शन के चलते 10 विकेट लिए और 7.23 की शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.