ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 में 4-1 से मिली हार के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम की खूब चर्चा हो रही है. चर्चा इसलिए की क्या इंग्लैंड के लिए उनकी कोचिंग ठीक है या फिर नहीं. क्योंकि पिछले कुछ समय से मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड की टीम को नाकानी के अलावा और कुछ भी नहीं मिला है.
कोच बनते ही उन्होंने इंग्लैंड की टीम में ऐसी जान फूंकी की उनके नाम से टेस्ट क्रिकेट में एक अलग ट्रेंड बन गया. इस ट्रेंड का नाम पड़ा बैजबॉल. बैजबॉल आज एक टर्म बन गया है, जिसमें टेस्ट फॉर्मेट में टी20 के अंदाज जैसे खेलने वाली टीम के लिए प्रयोग होता है. क्योंकि खुद मैकुलम भी न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में इसी तरह की बैटिंग किया करते थे. ऐसे में साफ है कि इस तरह के दिग्गज को कोच बनाने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में एक मोटी रकम खर्च की होगी. ऐसे में आइए जानते हैं एशेज में हार के बाद भी मैकुलम कितनी कमाई कर रहे हैं.
कितनी है ब्रेंडन मैकुलम की सैलरी
इंग्लैंड के मौजूदा हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की कमाई की बात करें तो वह इस समय के कुछ एक्टिव क्रिकेटरों से भी कहीं ज्यादा कमा रहे हैं. मैकुलम ने साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कोचिंग संभाली थी, लेकिन शुरुआत में उन्हें सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बाद उन्हें लिमिटेड ओवरों में भी टीम की कोचिंग करने के लिए कहा गया.
ऐसे में इंग्लैंड के कोच तौर पर उनकी सैलरी की बात करें तो, इस समय उन्हें करीब 2 मिलियन पाउंड सालाना मिल रहा है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 20 करोड़ रुपए है और इस तरह मैकुलम इस समय सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कोच में से एक हैं, लेकिन हाल ही में एशेज सीरीज में इंग्लैंड को मिली 4-1 से हार के बाद उनकी कोचिंग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.