T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज का मुकाबला लगभग खत्म हो चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के ग्रुप-1 में भारत, जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। वहीं, ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मौजूद हैं।
शनिवार, 21 फरवरी से सुपर 8 का पहला मुकाबला शुरू हो जाएगा। भारत सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच काफी धमाकेदार होने की उम्मीद की जा रही है। मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे और कितने अंक चाहिए।
22 फरवरी को सुपर-8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत
सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। सुपर-8 का पहला मैच न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच भारत ने जीते हैं और 13 मैचों में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है। एक मैच ड्रॉ रहा है।
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?
सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है। सुपर-8 में एक टीम 3-3 मैच खेलगी। दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। ऐसे में भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 3 मैचों में से 2 मैच जीतने होंगे। दो मैच जीतते ही भारत के पास 4 अंक हो जाएंगे, जिसके दम पर भारत आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
टी-20 विश्व कप 2026 में विजयरथ पर सवार टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले भारत ने लीग स्टेज के चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंचा है। भारत सुपर 8 में तीन मैच खेलेगा। पहल -22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका, दूसरा-26 फरवरी को जिंबाम्बे और तीसरा 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.