Last Updated:
How much players get cash reward: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा. भारत ने इसे तीसरी बार जीता और लगातार दो बार खिताब पर कब्जा जमाने का रिकॉर्ड बनाया. बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की तब से सबके मन में यही चल रहा है कि आखिर एक खिलाड़ी के हिस्से में कितने पैसे आएंगे.
भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा जीता खिताब
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार (10 मार्च, 2026) को एक मीडिया बयान के जरिए इस घोषणा की पुष्टि की. सैकिया ने कहा, ‘इस जीत के साथ भारत पहली टीम बन गई है जिसने तीन बार ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीता है, जिससे वह इस फॉर्मेट के सबसे सफल टीमों में शामिल हो गई है.’
BCCI ने वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए खोला खजाना, 131 करोड़ रुपये का मिलेगा इनाम
एक खिलाड़ी को मिलेंगे कितने पैसे
बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की तब से सबके मन में यही चल रहा है कि आखिर एक खिलाड़ी के हिस्से में कितने पैसे आएंगे. द हिंदू के अनुसार, टीम के 15 खिलाड़ियों में से प्रत्येक को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि बाकी 41 करोड़ रुपये कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटे जाएंगे. 2024 में भारत की शानदार जीत के बाद BCCI ने 125 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा की थी, जिसमें हर खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये मिले थे.
सोमवार (9 मार्च, 2026) को BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास ने टीम की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत पहली टीम है जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाया और पहली बार घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट जीता. मनहास ने कहा, ‘ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतना पूरे देश के लिए गर्व का पल है. खिताब बचाना और अपने घर में यह उपलब्धि हासिल करना इसे और भी खास बनाता है.’
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.