Last Updated:
WI vs ZIM T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि शिमरोन हेटमायर मौजूदा टी-20 विश्व कप में तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी साबित हुए हैं और इस बात पर अफसोस जताया कि पहले बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे जाने पर इस बिग हिटर का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था.
जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज
मुंबई: शिमरोन हेटमायर ने बीती रात जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 34 गेंदों पर 85 रन की पारी नहीं खेली बल्कि अपनी टीम वेस्टइंडीज को सुपर-8 के करीब लाने के साथ-साथ भारत को भी सेमीफाइनल से दूर कर दिया! वेस्टइंडीज ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए सुपर-8 के मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त दी, जिसे होप ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाले मैचों से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत करार दिया.
हेटमायर ने सात छक्के और इतने ही चौके लगाए, जिससे वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 254 रन बनाए जो टी-20 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. होप ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा:
हेटमायर जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है, उसको देखकर मुझे लगता है की बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे जाने से उनकी प्रतिभा कुछ हद तक बेकार गई. वह इतना अच्छा बल्लेबाज है कि किसी भी तरह की स्थिति में बल्लेबाजी कर सकता है फिर चाहे वह स्पिन हो या तेज गेंदबाजी. वह तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी साबित हुए हैं. वह इस नंबर पर पूरी तरह स्वच्छंद होकर खेलते हैं और हम उनसे यही चाहते हैं. इस टूर्नामेंट में वह हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए हैं, हमने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से यह भूमिका सौंपी थी और उन्होंने इसे अच्छी तरह से निभाया.
हेटमायर अपने करियर में अधिकतर समय तक निचले क्रम के बल्लेबाज रहे हैं और फिनिशर के रूप में पांचवें से सातवें नंबर के बीच बल्लेबाजी करते रहे हैं, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने ऊपरी क्रम में प्रभावशाली बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. वेस्टइंडीज की टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत के बारे में होप ने कहा, ‘जिस तरह से हम खेल रहे हैं उसे निश्चित रूप से हमें बहुत आत्मविश्वास मिलता है. यह शानदार शुरुआत है, जिससे हमें दक्षिण अफ्रीका और उसके बाद भारत के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए काफी आत्मविश्वास मिलेगा.’
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.