How To By Super 8 Match Tickets: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की तस्वीर एकदम साफ है। सुपर 8 में 8 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटी गई हैं, जो एक-दूसरे से 3-3 मुकाबले खेलेंगी। सुपर 8 के ग्रुप-1 में भारत, जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। वहीं, ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मौजूद हैं।
सुपर-8 के मुकाबलों की शुरुआत शनिवार, 21 फरवरी से होने वाली है। टीम इंडिया अपना पहला मैच रविवार, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है। वहीं, दूसरा चेन्नई और तीसरा कोलकाता में खेलेगी। ऐसे में अगर आप भी भारत के तीनों सुपर-8 के मैच का टिकट खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आसानी से खरीद सकते हैं।
टी20 विश्व कप 2026 में विजयरथ पर सवार टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया। भारत सुपर 8 में तीन मैच खेलेगा। पहल -22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से, दूसरा-26 फरवरी को जिम्बाब्वे से और तीसरा 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा।
भारत के सुपर 8 मैच का टिकट कहां से खरीदें?
टी20 विश्व कप 2026 में भारत के होने वाले सभी सुपर 8 मुकाबले का टिकट आप आसानी से Bookmyshow से खरीद सकते हैं। भारत के सुपर 8 मुकाबले के लिए Bookmyshow आधिकारिक टिकट स्पॉन्सर है। यहां से आप भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका से लेकर जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होने वाले मैच का भी टिकट खरीद सकते हैं।
भारत के सुपर 8 मैच का टिकट कैसे खरीदें?
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.