Last Updated:
Harry Brook Statement after losing aginst india: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने स्वीकार किया कि संजू सैमसन का कैच छोड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. भारत ने मुंबई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर चौथी बार फाइनल में जगह बनाई.
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने बताई कहां हो गई चूक.
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 15 रन के स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद 42 गेंद में सात छक्के और आठ चौकों की मदद से 89 रन बनाए, जिससे भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मैचों का सबसे बड़ा स्कोर है.
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने बताई कहां हो गई चूक.
हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने मैच के बाद कहा, ‘हमें लगा था कि पहली पारी में गेंद रुककर आएगी और स्पिन होगी, लेकिन गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आई और भारत ने शानदार बल्लेबाजी की.’ उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं कि सैमसन का कैच छोड़ना मेरी बहुत बड़ी गलती थी. हम फील्डिंग में उतने अच्छे नहीं थे. हमने गलतियां कीं और भारत के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकते.’ ब्रूक ने बेथेल की भी तारीफ की, जिन्होंने इंग्लैंड को लगभग जीत दिला दी थी.
ब्रूक ने कहा, ‘बेथेल कमाल का था, वह बहुत पैसे कमाएगा. उसने पहली गेंद से ही रन बनाकर दिखा दिया कि वह क्या कर सकता है. हमारा टूर्नामेंट अच्छा रहा और हमें इस पर गर्व होना चाहिए कि हमने कैसा खेला. हम पूरे मैच में डटे रहे लेकिन दुर्भाग्य से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा.’ .
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.