बांग्लादेश का अड़ियल रवैया उसपर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.आईसीसी बोर्ड ने भारत न आने पर बांग्लादेश की जगह किसी और टीम को भेजने के लिए वोटिंग कराया जिसमें अधिकांश सदस्य बांग्लादेश के खिलाफ थे.उनका कहना था कि बांग्लादेश की जगह किसी और टीम को शामिल किया जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से भारत में टी20 विश्व कप खेलने से बांग्लादेश के इनकार का समर्थन किया है और आईसीसी को भेजे गए एक पत्र में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने की पेशकश की है. आईसीसी बोर्ड की बैठक आज हुई. जिसमें टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर फैसले के लिए वोटिंग कराया गया.

बांग्लादेश को एक और दिन की मिली मोहलत.
बीसीबी को भारत में खेलने के अपने रुख पर आईसीसी को जवाब देने के लिए एक और दिन का समय दिया गया है. यदि बांग्लादेश अपने रुख पर अड़ा रहा तो स्कॉटलैंड विश्व कप के ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह ले सकता है. स्कॉटलैंड यूरोपीय क्वालीफायर में नीदरलैंड, इटली और जर्सी से पीछे रहने के कारण 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था.
बांग्लादेश को ग्रुप चरण के चारों मैच भारत में खेलने हैं जिनमें से पहले तीन कोलकाता में और एक मुंबई में होना है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हालांकि अपनी सरकार के समर्थन से भारत जाने से इनकार किया है और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है. पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, ‘पीसीबी ने ईमेल में कहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग जायज है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए और अगर बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने में कोई समस्या आती है तो पाकिस्तान उसके सभी मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है.’
आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मसले पर कई बार बात हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. आईसीसी का कहना है कि टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा जबकि बीसीबी भारत टीम नहीं भेजने पर अड़ा है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.