ishan kishan 5th place latest icc t20i rankings update: जिम्बाब्वे के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले से पहले आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन दुनिया के नंबर-5 बल्लेबाज बन गए. जबकि जसप्रीत बुमराह ने टॉप-10 गेंदबाजों में वापसी की है. हालांकि, खराब फॉर्म से जूझ रहे तिलक वर्मा और रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग XI में संजू सैमसन की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. चेन्नई की टर्निंग पिच पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बड़े बदलावों के साथ उतरने को तैयार हैं, जहां दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे टीम से कड़ी चुनौती मिलेगी.
ईशान किशन टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें नंबर पर पहुंचे.
दूसरी ओर, भारत के ही अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के लिए पिछला सप्ताह थोड़ा फीका रहा. टूर्नामेंट के 4 मैचों में केवल 15 रन बनाने के बावजूद वे नंबर 1 की कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं, हालांकि उनके रेटिंग पॉइंट्स गिरकर 877 रह गए हैं. वहीं, तिलक वर्मा को खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है और वे 3 पायदान फिसलकर 7वें स्थान पर आ गए हैं.
ईशान किशन टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें नंबर पर पहुंचे.
बुमराह का ‘जसप्रीत’ अवतार और गेंदबाजों का जलवा
गेंदबाजी की दुनिया में भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने फिर से अपनी दहशत कायम की है.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में शानदार स्पेल डालने वाले बुमराह ने सीधे 7 पायदानों की छलांग लगाई है. पिछले हफ्ते 15वें स्थान पर रहने वाले बुमराह अब दुनिया के नंबर 8 टी20 गेंदबाज बन गए हैं. गेंदबाजों की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कोरबिन बॉश (तीसरे स्थान पर) और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड (7वें स्थान पर) ने भी क्रमशः 21 और 23 पायदानों की अविश्वसनीय छलांग लगाई है.
सिकंदर रजा बने नंबर 1 ऑलराउंडर
गुरुवार को भारत के खिलाफ होने वाले ‘करो या मरो’ के मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. कप्तान सिकंदर रजा एक बार फिर दुनिया के नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के सैम अयूब को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया. भारतीय खेमे की बात करें तो हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर बरकरार हैं, जबकि शिवम दुबे दो पायदान चढ़कर अब 7वें नंबर के ऑलराउंडर बन गए हैं. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के ओपनर फरहान अब दुनिया के तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं जबकि ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस 10 पायदान चढ़कर नंबर 9 पर पहुंच गए हैं. हैरी ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 में 51 गेंदों पर शतक जड़ने के बाद अब 18वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.