Last Updated:
डैरेन सैमी ने इस युवा कैरेबियन टीम को उसी निडर मानसिकता के साथ तैयार किया है जिसने उन्हें 2012 और 2016 में चैंपियन बनाया था. पावर-हिटिंग पर भरोसा कोच सैमी की कोचिंग रणनीति में बाउंड्री मारने की उनकी पारंपरिक शैली पर आधारित है.
भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज के कोच सैमी ने तैयार किए अपने ‘सोल्जर्स’
2026 के टी20 वर्ल्ड कप में डैरेन सैमी वेस्टइंडीज़ टीम के मुख्य कोच के रूप में एक मार्गदर्शक और ‘द्रोणाचार्य’ की भूमिका निभा रहे हैं. संयोग देखिए, इस बार भी वेस्टइंडीज़ के सामने भारत के खिलाफ एक “करो या मरो” का मुकाबला ईडन गार्डन्स में ही खड़ा है, जो यह तय करेगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी.
सैमी के ‘सोल्जर्स’ का मास्टर प्लान
डैरेन सैमी ने इस युवा कैरेबियन टीम को उसी निडर मानसिकता के साथ तैयार किया है जिसने उन्हें 2012 और 2016 में चैंपियन बनाया था. पावर-हिटिंग पर भरोसा कोच सैमी की कोचिंग रणनीति में बाउंड्री मारने की उनकी पारंपरिक शैली पर आधारित है. उनका मानना है कि वेस्टइंडीज़ की ताकत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है. सैमी ने खिलाड़ियों को उनकी भूमिका के प्रति स्पष्टता दी है शाई होप पारी को संभालने का काम करते हैं, जबकि शिम्रोन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ी आक्रामक फिनिशिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं.
भारत को हराने की मानसिकता
सैमी का स्पष्ट मानना है कि यदि किसी टीम को वर्ल्ड कप जीतना है, तो उसे भारत को उसके घर में हराना ही होगा. 2016 के सेमीफाइनल में मुंबई में भारत को हराने वाली यादें आज भी उनके और उनकी टीम के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. एक कोच के रूप में सैमी ने टीम के अनुशासन और फील्डिंग पर विशेष जोर दिया है, ताकि छोटे प्रारूप में होने वाली गलतियों को कम किया जा सके. वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला भले ही एकतरफा हारा हो पर टाीम ने जिस तरह से कमबाक किया था वो भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जरूर देखा होगा और उनको समझ आ रहा होगा कि सैमी क्या कुछ करने का प्लान करके इंडिया आए है.
डैरेन सैमी सिर्फ एक कोच नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज़ क्रिकेट की उस गरिमा के रक्षक हैं जिसे उन्होंने मैदान पर लड़कर हासिल किया था. कोलकाता की मिट्टी उनके लिए लकी रही है, और अब उनके ‘सोल्जर्स’ के पास मौका है कि वे अपने ‘द्रोणाचार्य’ की छत्रछाया में एक बार फिर इतिहास दोहराएं और भारत जैसी मजबूत टीम को चुनौती देकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.