Last Updated:
ग्रुप ए में अपनी बादशाहत कायम करने के बाद, भारतीय टीम अब सुपर-8 के अगले दौर में सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी है. ग्रुप के समीकरण अब भारत के पक्ष में झुकते दिख रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के बाहर होने से सूर्यकुमार की ‘ब्लू आर्मी’ पर से एक बड़ा मनोवैज्ञानिक दबाव हट गया है.
टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह हुई आसान, ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने से बन जाएगी बात
आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह देखा जा रहा था. बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले. इस एक अंक ने ज़िम्बाब्वे को कुल 5 अंकों पर पहुँचा दिया, जो ऑस्ट्रेलिया की पहुँच से बाहर है. ऑस्ट्रेलिया, जिसने इस टूर्नामेंट में अपने चिर-परिचित अंदाज के विपरीत खेल दिखाया, अब आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है. क्रिकेट के जानकारों के लिए यह एक बड़ा झटका है कि कंगारुओं की टीम अंतिम चार में भी जगह नहीं बना पाई.
भारत का सेमीफाइनल लगभग पक्का!
ग्रुप ए में अपनी बादशाहत कायम करने के बाद, भारतीय टीम अब सुपर-8 के अगले दौर में सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी है. ग्रुप के समीकरण अब भारत के पक्ष में झुकते दिख रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के बाहर होने से सूर्यकुमार की ‘ब्लू आर्मी’ पर से एक बड़ा मनोवैज्ञानिक दबाव हट गया है. वर्तमान फॉर्म को देखते हुए भारत का सेमीफाइनल में पहुँचना अब महज औपचारिकता लग रहा है. तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका है जो भारतीय टीम को थोड़ा टक्कर देने से स्थिति में है. दोनों टीमें 22 फरवरी को अहमदाबाद में भिड़ेगी.
वेस्टइंडीज और ज़िम्बाब्वे: भारत के लिए ‘आसान’ चुनौती?
सुपर 8 के मैचों में भारत का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज और उससे पहले 26 फरवरी को ज़िम्बाब्वे से होना है. हालांकि वेस्टइंडीज टी 20 फॉर्मेटमें खतरनाक होती है, लेकिन भारतीय स्पिनरों का मौजूदा फॉर्म उनके पावर-हिटर्स पर भारी पड़ सकता है. हालांकि इस टीम ने सुपर-8 में जगह बनाकर सबको चौंकाया है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजी के सटीक आक्रमण के सामने ज़िम्बाब्वे को हराना भारत के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होना चाहिए.
भारतीय प्रशंसकों के लिए यह जश्न का समय है क्योंकि टीम इंडिया जिस लय में है, उसे देखते हुए वेस्टइंडीज और ज़िम्बाब्वे की चुनौती पार करना आसान लग रहा है. बारिश ने भले ही ऑस्ट्रेलिया का दिल तोड़ा हो, लेकिन इसने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है. अब देखना यह होगा कि क्या टीम इंडिया इस मौके का फायदा उठाकर आईसीसी ट्रॉफी लगातार दूसरी बार जीत पाती है या नहीं.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.