ICC T20 World cup Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला अफगानिस्तान की टीम और यूएई के बीच होना है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें खेलने उतरेंगी. इंग्ल…और पढ़ें
ICC T20 World cup Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज दिन के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम का सामना यूएई के साथ होना है. पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हारने के बाद सुपर 8 के दरवाजे उसके लिए लगभग बंद हो चुके हैं. यूएई की टीम पहले ही रेस से बाहर है. आज दूसरा मैच इंग्लैंड और इटली के बीच है लेकिन सबकी नजर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मैच पर रहेगी. जो भी टीम जीतेगी वो सुपर 8 की तरफ कदम बढ़ा देगी.
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान(कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
यूएई की संभावित प्लेइंग इलेवन: अर्यांश शर्मा(विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।
February 16, 202610:33 IST
T20 World cup Live score: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के आज के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में मिली हार के उबरते हुए यूएई के खिलाफ उतरी है. कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.