नई दिल्ली. आईसीसी T20 विश्व कप 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. लीग मुकाबले के बाद टूर्नामेंट अब सुपर आठ चरण में प्रवेश कर चुकी है. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहले दौर में लगातार जीत दर्ज कर शानदार लय दिखाई और पूरे आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में जगह बनाई. आज भारत का सामना उसी दक्षिण अफ्रीका से होने जा रहा है, जिसे हराकर भारत ने 2024 में विश्व विजेता का ताज पहना था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला महज एक मैच नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के लिए एक खौफनाक याद को ताजा करने जैसा होगा. दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने भी इस टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने शुरुआती मुकाबलों में अच्छा खेल दिखाया है और आत्मविश्वास के साथ अगले दौर में दोनों टीमों के बीच 20 ओवर फार्मेंट में मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं. पिछले रिकॉर्ड में भारत का दबदबा रहा है, हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने भी कई मौकों पर कड़ी चुनौती दी है. विश्व कप मुकाबलों में भी भारत का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है, लेकिन बड़े मंच पर हर मैच नया इतिहास लिखता है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.