T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होने वाला है, लेकिन पिछले कुछ दिनों ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच का तनाव चरम पर पहुंच चुका है। एक तरफ बांग्लादेश भारत से अपने सारे मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग कर रहा है, तो दूसरी तरफ अब आईसीसी ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को ढाका में हुई बैठक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम देते हुए कहा 21 जनवरी तक यह तय कर लीजिए कि टी20 वर्ल्ड कप खेलना है या नहीं। ऐसे में अब क्रिकेट गलियों में यह खबरें चलने लगी है कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में शामिल नहीं हुआ, तो उसकी जगह कौन सी टीम शामिल हो सकती है। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा दिए गए अल्टीमेटम यानी 21 जनवरी तक भी बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहता है, तो उसकी जगह टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की टीम शामिल हो सकती है। स्कॉटलैंड आईसीसी टी20 रैंकिंग में 14वें स्थान पर मौजूद हैं। हालांकि, स्कॉटलैंड अभी विश्व कप का हिस्सा नहीं है, लेकिन बांग्लादेश बाहर होता है, तो स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि बांग्लादेश को अपने शुरुआती मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और फिर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने हैं।
मुस्तफिजुर रहमान से शुरू हुआ विवाद
दरअसल आईपीएल 2026 (IPL) से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिज़ुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने तीखे तेवर दिखाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद BCB ने भारत में होने वाले सभी टी20 वर्ल्ड कप मैच को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग करने लगा। इसके बाद आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को अल्टीमेटम दे दिया है। फिलहाल ICC 21 जनवरी तक BCB के फैसले का इंतजार करेगा।
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैच
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ है। इसके अलावा, 9 फरवरी को इटली से, 14 फरवरी से इंग्लैंड से और 17 फरवरी को नेपाल के साथ मैच है। बांग्लादेश के अधिकतर मैच कोलकाता में खेला जाएगा।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.