Last Updated:
टी20 विश्व कप 2026 के नॉकआउट मैच के लिए आईसीसी ने टिकट की बिक्री शुरू कर दी है. इसके साथ ही आईसीसी ने टिकट रिफंड को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है. आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल या फिर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो फिर ऐसी स्थिति में फैंस को टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा. ये रिफंड कोलकाता और अहमदाबाद के मैच के लिए होगा.
पाकिस्तान की वजह से फैंस को मिलेगा टिकट का रिफंड
टिकट मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए. प्रशंसक चार मार्च को पहले सेमीफाइनल, पांच मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और आठ मार्च को फाइनल के लिए टिकट खरीद सकेंगे. पहला सेमीफाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम या कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
श्रीलंका में होंगे पाकिस्तान के नॉकआउट मैच
अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो वे चार मार्च को कोलंबो में पहले सेमीफाइनल में खेलेंगे. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है लेकिन श्रीलंका क्वालीफाई करता है और भारत के अलावा किसी और से खेलता है तो श्रीलंका कोलंबो में पहले सेमीफाइनल में खेलेगा.
अगर इनमें से कोई भी लागू नहीं होता है या अगर भारत का श्रीलंका के साथ मैच होता है तो पहला सेमीफाइनल उसी तारीख को कोलकाता में खेला जाएगा. फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल में खेलता है तो फिर यह मैच कोलंबो में होगा. अगर टिकट किसी ऐसी जगह के लिए खरीदे जाते हैं जहां पहला सेमीफाइनल या फाइनल नहीं होता है तो टिकट धारक को पैसे वापस कर दिए जाएंगे. सभी टिकट ‘टिकट्स.टी20वर्ल्डकप.कॉम’ पर खरीदे जा सकते हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.