ICC World Cup Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है. बांग्लादेश का टूर्नामेंट से बाहर होने के पीछे की वजह उसका भारत में नहीं खेलने की जिद है. बांग्लादेश को टी20 विश्व कप के लीग चरण में कुल चार मैच भारत में खेलने थे. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी टीम ने इस तरह विश्व कप में नहीं खेलने को लेकर नौटंकी की है. साल 1996 में भी वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका में खेलने से मना किया था.
हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी टीम ने बांग्लादेश की तरह टूर्नामेंट में खेलने से मना किया है. इससे पहले साल 1996 में भी वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका में अपने मैच खेलने से मना किया था. इस घटना के कारण भी खूब बवाल हुआ था. साल 1996 में विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका को भी संयुक्त मेजबानी मिली थी.
क्या है साल 1996 विश्व कप का बवाल
टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का भारत में नहीं खेलना का फैसला पूरी तरह से राजनीतिक है. आईसीसी की तरफ से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सामने सुरक्षा संबंधित रिपोर्ट भी पेश किए गए, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा. हालांकि, साल 1996 वनडे विश्व कप का मामला इससे काफी अलग और सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर था. दरअसल हुआ ये था कि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के मैच से दो सप्ताह पहले श्रीलंका में कई जगहों पर लिट्टे के द्वारा बम ब्लास्ट किया गया था.
इस घटना के बाद विदेशी टीमों में दहशत फैल गई. बम धमाके की घटना के बाद वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका में अपने मैच खेलने से साफ मना कर दिया. ऐसा नहीं था कि इन दोनों टीमों को मनाने की कोशिश नहीं की गई थी. विश्व कप से पहले भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर एक टीम बनाई गई, जो श्रीलंका के साथ फ्रेंडली मैच खेलने मैदान पर उतरी थी. इस मैच का मकसद ये संदेश देना था कि श्रीलंका में सब कुछ समान्य है और खिलाड़ियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमें श्रीलंका में अपने मैच नहीं खेली और उन्होंने वाकओवर दे दिया.
श्रीलंका में नहीं हुए वेस्टइंडीज-श्रीलंका के मैच
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम अपनी जिद पर अड़े रहे. ऐसे में श्रीलंका में नहीं खेलने के कारण वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के अंक काटे गए. हालांकि, इसके बावजूद ये टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी. इसी विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मैच लाहौर में खेला गया, जिसमें श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार खिताबी जीत हासिल की थी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.