IND U19 vs PAK U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स भारत में बनाम पाकिस्तान के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मैदान मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में फैंस की नजर वैभव सूर्यवंशी पर थी, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए।
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 6 के हाई प्रेशर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी फेल हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। इस मैच में उन्होंने महज 22 गेंदों में 30 रन ही बनाए। इस बीच उन्हें दो जीवनदान भी मिला, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए। इस बीच वैभव एक बार रन आउट होते-होते भी बचे।
अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार नहीं
इससे पहले ही वैभव पाकिस्तान के सामने एशिया कप में भी फेल रहे थे। इसके अलावा, वो न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ ही फेल रहे। हालांकि, यूएई, जिंबाब्वे, बांग्लादेश के खिलाफ उनका बल्ला बोला था। विश्व कप मे फेल होने एक के बाद एक यूजर्स ने उनके ऊपर निशाना साधना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा ‘वैभव सूर्यवंशी हाई लेवल (अंतरराष्ट्रीय मैच) के लिए अभी तैयार नहीं है उन्हें और समय लेना चाहिए।’
विश्व कप में पाकिस्तान के सामने फेल होने पर एक यूजर ने वैभव को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ‘वैभव सूर्यवंशी के पास टेक्निक की कमी है, यह कोई गली क्रिकेट नहीं है कि हर गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा दें।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा वैभव को अभी मैच्योरिटी की जरूरत है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.