IND vs ENG T20 WC Semi Final: गुरुवार, 05 मार्च को भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल पर टिकी हैं। यह अहम मुकाबला भारत के चर्चित स्टेडियम में से एक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
टीम इंडिया जीते के साथ 08 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलना चाहेगी। फैंस की नजर भारत बनाम इंग्लैंड पर तो टिकी ही है, साथ में कई फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी रहेगी। आज रात पांड्या के पास केएल राहुल को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का मौका है।
23 रन बनाते ही हार्दिक पांड्या रच देंगे इतिहास
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। इस मामले में हार्दिक के ऊपर केएल राहुल के अलावा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और रोहित शर्मा मौजूद हैं। हार्दिक सिर्फ 23 रन बनाते ही केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रच देंगे।
टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे ऊपर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं, जिन्होंने 4,231 रन बनाए हैं। रोहित के बाद किंग कोहली ने 4,188 बनाए हैं। हालांकि, रोहित और विराट ने 2024 में ही टी20 से संन्यास ले लिया था। अब दोनों सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं।
टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.