India vs New zealand 2nd T20 Live Score updates: भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें दूसरे टी20 मैच में आज आमने सामने हैं. यह मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया अपनी बढ़त को दोगुन…और पढ़ें
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम रायपुर टी20 मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त को दोगुना करना चाहेगी. नागपुर टी20 मैच को 48 रन से जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. भारत ने पहले टी20 में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था. रायपुर में दूसरे टी20 मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीम टकरा रही हैं.
संजू सैमसन शीर्ष क्रम में अपनी अहम जगह पक्की करने की कोशिश में हैं वहीं ईशान किशन सीमित मौकों का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे. अपनी गलती के बिना ही प्लेइंग इलेवन में अक्सर अंदर-बाहर होते रहने वाले सैमसन अब अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले लंबे समय तक खेलने के लिए तैयार हैं.
सीरीज के पहले मैच में सस्ते में विकेट गंवाने के बाद सैमसन अपने उन विविध शॉट्स का प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, जिनकी बदौलत उन्होंने टी20 फॉर्मेट में तीन शतक बनाए हैं. टीम प्रबंधन के भरोसे को सही साबित करने की जरूरत वाले एक और बल्लेबाज हैं ईशान किशन, जिन्हें विश्व कप टीम में अप्रत्याशित रूप से शामिल किया गया था और बुधवार रात नागपुर में श्रेयस अय्यर से पहले खिलाया गया था. ईशान किशन भी इसी निडर रवैये को जारी रखेंगे और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद करेंगे.
भारत की संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड कीर संभावित एकादश: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क/मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.