IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. पहला टी20 नागपुर में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया. टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने का भारत के पास यह आखिरी मौका है. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम सीधा टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. पहले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए वापसी कर रहे एक स्टार बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला. अगर इस स्टार को टी20 वर्ल्ड कप में खेलना है तो आज रन बरसाने होंगे, जिससे आगामी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकें.
दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 ऐसी हो सकती है – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को अब सिर्फ 4 और मैच खेलने हैं. सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा. ऐसे में यह मुकाबला एक खिलाड़ी के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

इसके बावजूद दूसरे टी20 में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. पहले टी20 में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. लेकिन दूसरे टी20 में ईशान किशन के लिए खुद को साबित करना बेहद जरूरी होगा. अगर वह फिर से नाकाम रहे, तो तीसरे टी20 में उन्हें मौका मिलना मुश्किल हो सकता है. सिर्फ तीसरे टी20 ही नहीं, अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी वह बेंच पर नजर आ सकते हैं.
पहले टी20 में ईशान किशन के साथ-साथ संजू सैमसन भी रन नहीं बना पाए थे. दूसरे टी20 में संजू के लिए भी रन बनाना जरूरी होगा. इस पूरी सीरीज में उनके ओपनर के तौर पर खेलने की संभावना है. अगर वह लगातार फेल रहते हैं, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है.
अभिषेक शर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ऐलान हो गया है.
उस मुकाबले में रिंकू सिंह और अक्षर पटेल ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. रिंकू ने 46 रन की तूफानी पारी खेली थी, जबकि अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी के जादू से तीन कंगारू बल्लेबाजों को धराशायी कर दिया था. ये दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तहलका मचाने उतरेंगे. रिंकू शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पहले टी20 में 20 गेंदों में नाबाद 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थे, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे.
दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 ऐसी हो सकती है – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें