turning point ind vs nz4th t20: न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 215/7 का विशाल स्कोर बनाया और भारत की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जल्दी ही बिखर गई. मैच में जब भी कोई टीम जीतती है या हारती है तो मैच में कई एसे निर्णायक मोड़ आते है जहां से एक टीम जीत जाती है तो दूसरी हार जाती है.
विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को बड़े अंतर से हरा दिया, जिससे भारत की इस सीरीज़ में 4-0 की अजेय बढ़त बनाने की उम्मीदें टूट गईं. न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 215/7 का विशाल स्कोर बनाया और भारत की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जल्दी ही बिखर गई. मैच में जब भी कोई टीम जीतती है या हारती है तो मैच में कई एसे निर्णायक मोड़ आते है जहां से एक टीम जीत जाती है तो दूसरी हार जाती है.
मैच के तीन टर्निंग पॉइंट्स
1. ईशान किशन का टीम में न होना
इस सीरीज में बल्लेबाज़ ईशान किशन, जो बेहतरीन फॉर्म में थे और दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे (76 रन) रहे थे मैच से पहले मामूली निगल (चोट) के कारण इस महत्वपूर्ण मैच से बाहर हो गए. उनके स्थान पर अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी कमज़ोर हो गई. किशन की आक्रामक शुरुआत की कमी टीम को भारी पड़ी, खासकर जब भारत को 216 रनों का पीछा करना था।. साफ है भारत को एक बल्लेबाज कम खिलाना बहुत भारी पड़ा क्योंकि अतिरिक्त गेंदबाज खिलाना के बावजूद किवी टीम 215 रन बनानने में सफल रही.
2. शिवम दुबे का दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट
जब भारत का शीर्ष क्रम सस्ते में पवेलियन लौट गया था, तब शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम की उम्मीदें बनाए रखीं. हालांकि, 23 गेंदों में 65 रनों की उनकी शानदार पारी का अंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुआ, जब नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मैथ्यू हेनरी के हाथों से लगकर गेंद स्टंप्स से जा टकराई और वह रन आउट हो गए. इस महत्वपूर्ण विकेट ने मैच का रुख पूरी तरह से न्यूज़ीलैंड की ओर मोड़ दिया.
3. न्यूज़ीलैंड की बेहतरीन कैचिंग
न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने मैदान पर चुस्ती दिखाई और कुछ बेहतरीन कैच लपके, जिससे भारतीय बल्लेबाज़ों पर दबाव बना रहा. खास तौर पर अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के कैच शानदार कैच पकड़ जिससे भारत की स्थिति और खराब हो गई. इन कैचों और सटीक फ़ील्डिंग के कारण भारत लगातार विकेट खोता रहा और लक्ष्य से काफी पीछे रह गया और अंत में सीरीज में मेहमान टीम पहला मैच जीतने में कामयाब रही.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.