IND vs NZ 5th T20 : भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच टी20 मैचों की सीरीज 3-1 पर है। सीरीज में भारत शुरुआत के तीनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन चौथे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
चौथे मैच को न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता था। अब सीरीज का आखिरी मैच और भी अधिक रोमांचक होने वाला है, क्योंकि भारत 4-1 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगा, तो न्यूजीलैंड की टीम 3-2 से सीरीज खत्म करना चाहेगी। ऐसे में आखिरी मैच पर फैंस की भी नजर भी रहेगी। आइए जानते हैं कब और कहां फ्री में देख सकते हैं आखिरी मैच का पूरा लाइव एक्शन।
पांचवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच शनिवार, 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि यह दूसरा ऐसा मौका होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम में टी20 मैच के लिए आमने-सामने होंगे। इस मैदान पर भारत इससे पहले न्यूजीलैंड को हरा चुका है।
कितने बजे खेला जाएगा पांचवां टी20 मैच?
पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच का लाइव एक्शन आप 7 बजे से देख सकते हैं। हालांकि, इस मैच का टॉस 6:30 मिनट पर ही हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैदान में भारत ने अभी तक चार टी20 मैच खेला है, जिसमें से तीन में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
भारत-न्यूजीलैंड 5th टी20 मैच कहां देखें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आखिरी मैच स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन हैं, तो आप फ्री में मोबाइल द्वारा मैच का पूरा लाइव एक्शन देख सकते हैं।
5वें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.