Sanju Samson Batting: T20 वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन के पास फॉर्म में लौटने का आखिरी चांस आज है. तिरुवनंतपुरम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें संजू सैमसन का रन बनाना बेहद ही जरूर है. अगर उनका बल्ला इस मैच में नहीं चला तो संभव है उन्हें आगामी आईसीसी टूर्नामेंट में बेंच पर बैठना पड़े. अभिषेक शर्मा का ओपनिंग जोड़ीदार ईशान किशन को बनाया जा सकता है.
पांचवें टी20 की भारतीय प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन के लौटने की संभावना है, लेकिन सबकी नजरें अपने होम ग्राउंड पर पहला मैच खेलने जा रहे संजू सैमसन पर होंगी. संजू पिछले 4 मैचों में असफल रहे हैं. आखिरी मैच संजू के लिए भी फॉर्म में लौटने और अपनी क्षमता एक बार फिर से साबित करने के लिए आखिरी मौके की तरह है.

संजू सैमसन का नहीं चल रहा बल्ला.
शुक्रवार को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में संजू का क्रेज था. दर्जनों पत्रकार और टीवी क्रू अपने होमटाउन हीरो को एक्शन में देखने के लिए स्टेडियम में जमा हो गए. फैंस भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
सैमसन टॉप ऑर्डर में लौटने के बाद से अपनी टाइमिंग ढूंढने में संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें तेज गेंदबाजों को खेलने में टाइमिंग संबंधी दिक्कत आ रही है. आखिरी मुकाबले में वह बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर की फेंकी एक तेज गेंद पर आउट हो गए थे. गेंद टर्न होकर बाहरी किनारे से टकराई और स्टंप्स से टकरा गई. शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान सैमसन ने अपनी तकनीकी खामियों को दूर करने की कोशिश की. सैमसन को विश्व कप से पहले इस आखिरी मौके का फायदा उठाना होगा, नहीं तो ईशान किशन उनके बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज प्राथमिकता में आगे निकल चुके हैं.
भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है. तिरुवनंतपुरम होम टाउन है. इसलिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है.
बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने भी कहा, “संजू एक सीनियर खिलाड़ी हैं. वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और लंबे समय से टीम में हैं. शायद उन्होंने हाल में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बनाए हैं, लेकिन क्रिकेट का यही नेचर है. आप बड़े स्कोर बनाते हैं और फिर बुरे दौर से गुजरते हैं.”
सैमसन ने पिछले 4 मैचों में महज 40 रन बनाए हैं. अपने होम ग्राउंड में अपने प्रशंसकों के बीच उनके पास टीम में अपनी जगह बचाए रखने का पांचवां टी20 आखिरी मौका है.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.