BCCI ने भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मै विवाद सुलझने पर दिया बयान
रविवार को ICC के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में PCB प्रमुख मोहसिन नकवी और BCB प्रमुख अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की थी. जहां कुछ मांगें ICC के सामने रखी गई थीं. जब ICC ने पुष्टि कर दी कि बांग्लादेश पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा. 2031 से पहले उसे एक ICC इवेंट की मेजबानी का अधिकार मिलेगा, तब पाकिस्तान सरकार ने अपना फैसला औपचारिक रूप से घोषित कर दिया.
मंगलवार सुबह BCCI के उपाध्यक्ष शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधित किया और ICC की नेतृत्व क्षमता के लिए धन्यवाद दिया. शुक्ला ने कहा, “मैं ICC प्रतिनिधि द्वारा शुरू की गई बातचीत के नतीजे से बहुत खुश हूं. जिस तरह से ICC के डिप्टी चेयरमैन और प्रतिनिधियों ने लाहौर जाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करके आगे बढ़ाया. क्रिकेट की अहमियत को प्राथमिकता देने के लिए अच्छा और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया है.”
उन्होंने आगे कहा, “यह जो किया गया है, उसके लिए ICC को बधाई. उन्होंने पहल की, मुद्दा सुलझाया और क्रिकेट को फिर से केंद्र में लाया. यह ICC के लिए बड़ी उपलब्धि है. मैं ICC को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने पाकिस्तान को बातचीत के लिए तैयार किया और आखिरकार पाकिस्तान ने कोलंबो में मैच खेलने का फैसला लिया.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.