Last Updated:
IND vs PAK no handshake protocol: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नो शेक हैंड के प्रोटोकॉल को बरकरार रखा है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव
खास तौर से तब जब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से पाकिस्तानी कप्तान को उसकी औकात दिखाई. दरअसल टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से नो शेकहैंड का प्रोटकॉल को बरकरार रखते हुए पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया. टॉस के बाद कप्तान सूर्या ने सीधे मैच रेफरी से बात किया.
एशिया कप में शुरू हुआ था नो शेक हैंड प्रोटकॉल
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ नो शेकहैंड प्रोटोकॉल को पिछले साल हुए एशिया कप में शुरू किया था. पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने दर्जनों भारतीय टूरिस्ट की निर्मन हत्या कर दी थी. इसी के विरोध में भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नो हैंडशेक प्रोटकॉल को शुरू किया.
सिर्फ सीनियर टीम ही नहीं, भारतीय महिला टीम के अलावा अंडर-19 में हुए मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में किसी भी प्लेयर से हाथ नहीं मिलाया था. बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले शेकहैंड को लेकर खूब चर्चा हुई है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.