IND vs PAK T20 World cup match Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच का विवाद अब सुलझता हुआ दिख रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट के बोर्ड के अध्यक्ष ने पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ मोहसिन नकवी से औपचारिक अपील की है कि वह भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की मांग को खत्म करें और 15 फरवरी को मैदान पर उतरे.
भारत के साथ टी20 विश्व कप में खेलेगा पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस मैच के बहिष्कार का फैसला किया है. वहीं सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर करके स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. इस पूरे बवाल के कारण पीसीबी अगर अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है कि उसे भारी वित्तिय नुकसान उठाना पड़ेगा. दूसरी तरफ आईसीसी की तरफ से बांग्लादेश पर अभी कार्रवाई की जानी बाकी है. ऐसे अब बांग्लादेश अपनी समझदारी दिखाते हुए पाकिस्तान को भारत के साथ खेलने के लिए मना रहा है ताकि आईसीसी से उसे कड़ी सजा न मिले.
बीसीबी अध्यक्ष ने नकवी से मुलाकात पर क्या कहा?
लाहौर में मोहसिन नकवी से मुलाकात के बाद अमीनुल इस्लाम ने कहा, ‘‘इस समय में बांग्लादेश के साथ खड़े होने के पाकिस्तान के प्रयासों से हम अभिभूत हैं. यह भाईचारा बना रहे. पाकिस्तान की कल संक्षिप्त यात्रा और हमारी बातचीत के बाद मैं पाकिस्तान से अनुरोध करूंगा कि समूचे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिए वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेले.’’
हालांकि, मोहसिन नकवी इतनी आसानी नहीं माने. नकवी ने इससे पहले बहिष्कार को वापस लेने के लिए आईसीसी कुछ मांग की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया. मांग खारिज होने के बाद साफ था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश पर आईसीसी का एक्शन होता. ऐसी स्थिति में पीसीबी और बीसीबी ने आपसी बातचीत के बाद मन बदलने का फैसला किया. वहीं कुछ रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि नकवी ने बुलबुल से संपर्क करके उनसे अनुरोध किया था कि वह पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील करे, क्योंकि इस विवाद को खत्म करने का यही सम्मानजनक तरीका है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में बहिष्कार वापस लेने का औपचारिक ऐलान किए जाने की संभावना है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.