Last Updated:
Abhishek Sharma Health Update: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में खेलेंगे या नहीं, भारतीय फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं. नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर रहे अभिषेक शर्मा ने अब खुद अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. अभिषेक ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.
अभिषेक शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ तबीयत ठीक न होने के चलते नहीं खेले थे. सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह मैच के लिए स्वस्थ नहीं हैं. अभिषेक शर्मा के पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. वह 15 फरवरी को होने वाले इस महामुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर तो कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है, लेकिन अभिषेक शर्मा ने अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभिषेक शर्मा से उनके हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.