Last Updated:
Ishan Kishan smashed 77 meter long six: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन ने शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में धज्जियां उड़ा दी. शाहीन अफरीदी के ओवर में ईशान किशन ने 77 मीटर लंबा सिक्स उड़ाया. ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए मैच में 40 गेंद में 77 रनों की पारी खेली.
ईशान किशन शाहीन अफरीदी को जड़ा 77 मीटर लंबा सिक्स
खास बात ये थी कि शाहीन अफरीदी अपने स्पेल का पहला ओवर ही करने आए थे, लेकिन ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाज की धुनाई कर दी. ईशान और तिलक ने मिलकर शाहीन अफरीदी के इस ओवर से कुल 17 रन बटोरे, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इसके बाद लंबे समय तक कप्तान सलमान अली आगा ने शाहीन को गेंदबाजी नहीं सौंपी. भारत के खिलाफ मुकाबले में शाहीन ने सिर्फ 2 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने कुल 31 रन खर्च किए.
भारत ने बनाए मैच में 175 रन का स्कोर
कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया. आईसीसी टी20 विश्व कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान मैच का ये सबसे बड़ा स्कोर भी है. टीम इंडिया के इस मैच में ईशान के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 32 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा शिवम दुबे ने 27 और तिलक वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया.
बॉलिंग में सैम अयूब के नाम तीन विकेट
भारत के खिलाफ में पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में सैम अयूब ने दमदार खेल दिखाया. सैम अयूब ने टीम के लिए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक के खाते में एक-एक विकेट आया. हालांकि, कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद टीम इंडिया पाकिस्तान के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.