मैच से पहले पाकिस्तानी पत्रकार ने बताया कैसे मैच जीतेगा पाकिस्तान | Image:
ANI
मस्जिद और अजान से मिलेगी जीत?
वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी पत्रकार कोलंबो के उस होटल की बात कर रहा है, जहां दोनों टीमें रुकी हुई हैं। एक मस्जिद के बारे में बात करते हुए डिबेट में शामिल एक शख्स कहता है कि यहां की मुस्लिम आबादी लगातार बढ़ रही है और होटल के ठीक पीछे एक बड़ी मस्जिद है।
वायरल वीडियो के अनुसार, पत्रकार का तर्क है कि मस्जिद पास होने की वजह से वहां होने वाली दुआओं और अजान का असर पाकिस्तानी टीम पर पड़ेगा, जिससे वे भारत के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।
क्रिकेट फैंस बोले- ‘क्रिकेट स्किल्स का खेल’
जैसे ही यह वीडियो एक्स (Twitter) पर वायरल हुआ, भारतीय फैंस ने पत्रकार को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस बहस ने सोशल मीडिया पर भारतीय और पाकिस्तानी फैंस को आमने-सामने खड़ा कर दिया है। क्रिकेट फैंस का कहना है कि क्रिकेट सही टेक्निक, फिटनेस और रणनीति का खेल है, न कि आसपास की आबादी या लोकेशन का। सोशल मीडिया पर लोगों का तो यह भी कहना है कि पाकिस्तान टीम अपनी हार के डर से अब दुआओं के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है।
तैयारी में जुटी टीम इंडिया
एक तरफ जहां पाकिस्तानी खेमा दुआओं और अजीबो-गरीब दावों में उलझा है, वहीं टीम इंडिया कोलंबो की स्पिन-फ्रेंडली पिच के लिए पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की काट ढूंढने में व्यस्त है।
सामने आया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का डर
इसके अलावा एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली का बयान भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बहुत ही चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान कहा, ‘मैच का नतीजा क्या होगा, इसका अंदाजा सबको है। इसलिए मैं तो यही सोचता हूं कि अल्लाह करे बारिश हो जाए। कम से कम पाकिस्तान को 1 पॉइंट तो मिल जाएगा।’
उनकी इस बात का सीधा मतलब यही निकाला जा रहा है कि उन्हें अपनी टीम की जीत पर भरोसा नहीं है। वे हार की शर्मिंदगी से बचने के लिए बारिश का सहारा ढूंढ रहे हैं ताकि बिना खेले एक अंक मिल जाए।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.