Last Updated:
Ishan Kishan sacrificed his wicket for Abhishek Sharma: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ईशान किशन ने पहले ओवर स्ट्राइक लिया, लेकिन एडेन मार्करम ने उन्हें रायन रिकेल्टन के हाथों कैच आउट करा दिया.
ईशान किशन बिना खाता खोले हुए आउट
बता दें कि सुपर-8 से पहले हर मैच में अभिषेक ने शर्मा ने पारी की शुरुआत करते हुए स्ट्राइक ली थी, लेकिन हर मैच में वह बिना खाता खोले हुए आउट हुए थे. ऐसे में सुपर-8 में अभिषेक ने ईशान को स्ट्राइक लेने के लिए कहा, लेकिन इस बार ईशान किशन शून्य पर आउट हो गए. इस तरह ईशान सिर्फ 4 रन बनाकर एडेन मार्करम के खिलाफ पहले ही ओवर में चलते बने.
नहीं चला अभिषेक शर्मा का बल्ला
तीन मैच में डक पर आउट होने के बाद निश्चित रूप से ईशान किशन पर एक दबाव था कि वह अपना खाता खोले, क्योंकि डेब्यू टी20 विश्व कप के तीन मैच में वह खाता नहीं खोल पाए थे. हालांकि, चौथे मैच में अभिषेक शर्मा ने खाता तो जरूर खोला, लेकिन वह सिर्फ 15 रन ही बना पाए. अभिषेक शर्मा को कॉर्बिन बॉस ने एक मुश्किल कैच लपकर उन्हें चलता किया. अपनी 15 रनों की पारी में अभिषेक ने 2 चौके और 1 छक्का भी लगाया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.