India winning start in T20I world cup beat USA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रन से हरा दिया. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के स्कोर 161 रन के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी.
IND vs USA
मैच में अमेरिका ने टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. बल्लेबाजी में शुरुआत बहुत ही खराब रही और ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद पावर प्ले के आखिरी ओवर में शेडली वैन शाल्कविक ने ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को आउट कर टीम इंडिया को झकझोड़ कर रख दिया. हालांकि, एक छोर से टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाले रखा, जिससे एक चुनौतीपूर्ण स्कोर बन सका.
बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल रही अमेरिकी टीम
गेंदबाजी में अमेरिका ने बेशक दमदार खेल दिखाया, लेकिन भारतीय टीम की बॉलिंग के आगे उसकी बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. खास तौर से नई गेंद के सामने अमेरिका की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बिखर गई. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने दोनों छोर से अमेरिका को झटका दिया, जिससे वह उबर नहीं सकी और लक्ष्य से दूर रह गई.
बाकी का काम स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने कर दिया. वरुण ने टीम इंडिया के लिए चार ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. वरुण के नाम बेशक एक सफलता रही, लेकिन ये विकेट ऐसे समय पर आई जब अमेरिका के लिए मिलिंद कुमार ने अपने पैर जमा लिए थे. वरुण ने मिलिंद 34 रन स्कोर पर ईशान किशन के हाथों स्टंप कराया. वरुण के अलावा अक्षर पटेल ने भी 4 ओवर में 24 रन खर्च किए, लेकिन उनके खाते में 2 विकेट रहा. अक्षर ने ये दोनों विकेट अपने स्पेल के आखिरी ओवर में लिया.
कैसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी
अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम की बल्लेबाजी बहुत खराब मानी जा सकती है. खास तौर से टॉप ऑर्डर में खिलाड़ियों ने बुरी तरह से निराश किया. सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी को छोड़ दें तो फिर पूरी टीम इस मैच में अमेरिकी गेंदबाज के संघर्ष करते हुए दिखे सूर्यकुमार ने 49 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े. उनके अलावा केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया.
13वें ओवर में भारत का स्कोर छह विकेट पर 77 रन हो गया था और टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई थी लेकिन सूर्यकुमार ने अकेले दम पर पारी को संभाला. दक्षिण अफ्रीका में जन्में शैडली वान शाल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके. सूर्यकुमार को छोड़कर भारत का मशहूर बल्लेबाजी लाइन-अप पूरी तरह नाकाम रहा और एक समय टीम बहुत कम स्कोर पर सिमटने की ओर बढ़ती दिख रही थी.संकेत शुरुआत में ही मिल गया था जब भारत पहली चार गेंद पर कोई रन नहीं बना सका. अमेरिकी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.