T20 World Cup 2026: शनिवार, 7 फरवरी को भारत बनाम यूएसए (USA) के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium mumbai) में खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले कुछ सीरीज से शानदार फॉर्म में है। अभ्यास मैच में भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को करारी मात दी थी।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया पूरे टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और फिर इतिहास को दोहराते हुए विश्व कप अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, अमेरिका टीम की कमान संभाल रहे मोनांक पटेल भी जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप शुरू करना चाहेंगे। आइए जान लेते हैं मुंबई पिच का रिपोर्ट क्या है?
IND vs USA मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
वार्मअप मैच में अमेरिका ने इंडिया ए को कड़ी टक्कर दी थी। 238 रनों के जवाब में अमेरिका के बल्लेबाजों ने 200 रन ठोक डाले थे। हालांकि, इस के बीच IND vs USA मैच के दौरान मुंबई का मौसम एकदम साफ रहने वाला है। बारिश की संभावना नहीं है। मुंबई का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर शाम को 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। मुंबई में फैंस को 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है। यहां की पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिलता है। वानखेड़े स्टेडियम में हमेशा से जमकर रन बनते हैं। शाम के समय बैटिंग करना यहां की टीम सबसे अधिक पसंद करती है। शाम के समय ओस की संभावना रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकता है।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.