Last Updated:
IND vs WI Super 8s T20 WC Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले यह जान लेना जरूरी है कि ईडन गार्डन्स की पिच कैसी है.इस पिच पर टॉस जीतकर पहले क्या करना चाहिए. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मैच में मौसम का हाल पिच रिपोर्ट.
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने सुजान मुखर्जी और बोर्ड के मुख्य क्यूरेटर आशीष भौमिक के साथ लंबी बातचीत की. पूर्व भारतीय कप्तान ने दोनों छोर से पिच की सतह देखी. मुखर्जी ने कहा, ‘गांगुली पिच की तैयारी देखकर खुश थे. यह वही पिच है जिसका इस्तेमाल वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में हुआ था. यह पारंपरिक ईडन विकेट है जिस पर काफी रन बनते हैं और गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है.’
भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मैच में मौसम का हाल पिच रिपोर्ट.
उन्होंने यह भी कहा कि मैदान पर काफी ओस रहने की संभावना है. स्कॉटलैंड ने 9 फरवरी को इटली के खिलाफ चार विकेट पर 207 रन बनाकर इस वर्ल्ड कप का पहला 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था. उसने इटली को 134 पर आउट कर दिया था. पिच काफी सूखी हो सकती है जिससे स्पिन गेंदबाजी फिर से अहम हो सकती है. हालांकि ईडन की पिच पर अच्छा उछाल मिलता है. भारत और वेस्टइंडीज ने कोलकाता में चार टी20 खेले हैं और चारों में भारत को जीत मिली है.
इंग्लैंड के मैचों में यह साफ दिखा जहां जोफ्रा आर्चर ने इसका पूरा फायदा उठाया. भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या भी अपने मौके का फायदा उठाने की उम्मीद कर सकते हैं. भारत इस चरण में ईडन गार्डन्स पर अपना पहला मैच खेलेगा जबकि वेस्टइंडीज को थोड़ा फायदा मिल सकता है क्योंकि उसने यहां पहले ही दो ग्रुप मैच (स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ) खेले हैं और दोनों में जीत मिली है. दक्षिण अफ्रीका के वेस्टइंडीज को हराने और भारत के जिम्बाब्वे को बाहर करने के बाद यह सुपर आठ मुकाबला लगभग नॉकआउट जैसा हो गया है.
कोलकाता में रविवार को बारिश की संभावना बहुत कम है. मौसम विभाग और विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार बारिश की संभावना ना के बराबर है. संडे को दिन में अधिकतम 34°C और मैच के दौरान 25-26°C के आसपास रहने की उम्मीद है. ईडन की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन शाम के समय स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.