Last Updated:
Ind W vs Aus W ODI : भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसाल लिया लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही.कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की फिफ्टी के दम पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया.
स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में ठोकी फिफ्टी
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उम्मीद के मुताबिक स्कोर नहीं कर पाए. शुरुआत बेहद खराब रही और स्टार ओपनर प्रतीका रावल बिना खाता खोले आउट हो गई. इसके बाद शेफाली वर्मा भी महज 4 रन बनाने के बाद वापस लौट गई. 8 रन की पारी खेलने के बाद जेमिमा रोड्रिगेज का विकेट गिरा. देखते ही देखते भारत का स्कोर 52 रन पर 3 विकेट हो गया. ऐसे में एक छोर पर डटकर खेल रही अनुभवी स्मृति मंधाना ने पारी को संभाला. उनको साथ मिला कप्तान हरमनप्रीत कौर का और दोनों ने स्कोर 100 तक पहुंचाया.
स्मृति और हरमन ने ठोकी फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण ने टॉप आर्डर को ध्वस्त किया तो दो अनुभवी बैटर ने टीम की लाज बचाई. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अपनी अपनी फिफ्टी पूरी की. मंधाना ने 68 बॉल पर 58 रन की पारी खेली. इस दौरान 7 चौके लगाए. उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक पूरा किया. 84 बॉल पर 53 रन की पारी खेलकर हरमन आउट हुईं. आखिर में आकर काशवी गौतम और ऋचा घोष ने टीम के स्कोर को मुश्किल से 214 रन तक पहुंचाया. एश्ले गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 विकेट चटकाए जबकि मेगन शट ने दो भारतीय बैटर का आउट किया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.