BCCI Freezes 2026 Tour of Bangladesh:भारत-बांग्लादेश के बीच पाकिस्तान जैसे हालात…मुस्ताफिजुर विवाद के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रोका
BCCI Freezes 2026 Tour of Bangladesh: भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल बांग्लादेश का दौरा करना था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक दिन पहले इस दौरान की तारीखों का ऐलान किया था. बीसीबी का कहना था कि भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज सितंबर में खेली जानी है. लेकिन तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ता अब और बिगड़ गया है. सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने अब इस दौरे के लिए गेंद को भारत सरकार के पाले में डाल दिया है.
भारत का बांग्लादेश दौरा अधर में लटका.
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर जाते दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार (3 जनवरी) को 2026 में बांग्लादेश के तय दौरे को रोक दिया है. इस दौरे की घोषणा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल में की थी.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें