Last Updated:
Highest T20 World Cup Knock Out Total Record: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड है.
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड है. टॉस गंवाने के बाद भारतीय बल्लेबाजों के मुंबई के वानखेड़े में रौद्र रूप देखने को मिला. संजू सैमसन ने पहले ही ओवर में चौके से भारत का खाता खोला और फिर रुके नहीं. एक-एक करके उन्होंने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए भारत के लिए विशाल स्कोर की नींव रखी. सैमसन की दमदार शुरुआत दिलाने का फायदा बाकी बल्लेबाजों ने भी उठाया और तूफानी बैटिंग को ऐतिहासिक टोटल तक पहुंचा दिया.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.