विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 2025 में शानदार प्रदर्शन कर भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से जिताया, अब 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दिखेंगे.
कोहली ने प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों में 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था. वहीं, रोहित ने तीन मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 146 रन बनाए. यह दोनों का 2025 में टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच था.
अब रोहित शर्मा और विराट कोहली कब दिखेंगे?
अब फोकस टी20 इंटरनेशनल पर शिफ्ट होगा, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत बुधवार (9 दिसंबर) से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. रोहित और विराट एक महीने बाद फिर से मैदान पर लौटेंगे. 2026 में उनका पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा, जहां भारत नए साल में तीन वनडे मैच खेलेगा. इसके बाद कोहली और रोहित लगभग छह महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहेंगे और 2026 टी20 वर्ल्ड कप और 2026 आईपीएल के बाद ही भारत के लिए खेलेंगे.
2026 में किन टीमों के साथ भारत का मुकाबला
| किस टीम से मुकाबला | होस्ट | सीरीज में कितने मैच | सीरीज कब होगी |
| भारत बनाम न्यूजीलैंड | भारत | 3 | 11-18 जनवरी 2026 |
| भारत बनाम अफगानिस्तान | भारत | 3 | जून 2026 |
| भारत बनाम इंग्लैंड | इंग्लैंड | 3 | 14 -19 जुलाई 2026 |
| भारत बनाम बांग्लादेश | बांग्लादेश | 3 | सितंबर 2026 |
| भारत बनाम वेस्टइंडीज | वेस्टइंडीज | 3 | सितंबर-अक्टूबर 2026 |
| भारत बनाम न्यूजीलैंड | न्यूजीलैंड | 3 | अक्टूबर-नवंबर 2026 |
2027 वर्ल्ड कप से पहले कितने मैच
मार्च 2027 के बाद का फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन उस साल एशिया कप और वर्ल्ड कप की तैयारी में भारत को और द्विपक्षीय सीरीज खेलनी होंगी. यह भी गौर करने वाली बात है कि न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रोहित और विराट मुंबई और दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी (वीएचटी) में खेलने उतरे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.