IND vs NZ Final: यात्रीगण, कृपया अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि कुछ ही घंटों बाद टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो जाएगा।
एक तरफ भारत लगातार दो बार विश्व कप अपने नाम करने की जंग में उतरेगा, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार विश्व कप का खिताब भी अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी। इस बीच अहमदाबाद की पिच क्या रंग दिखाने वाली है, इसको लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए पिच रिपोर्ट के बारे में करीब से जान लेते हैं।
क्या हाइब्रिड है अहमदाबाद की पिच?
अहमदाबाद की पिच को लेकर कई खबरें चल रही हैं। इस बीच रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अहमदाबाद की पिच हाइब्रिड है। हाइब्रिड यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई है। कहा जा रहा है कि पिच को मुंबई की तरह बनाया गया है, जहां भारत ने 253 रन बनाए थे। कई लोगों का मानना है कि हाइब्रिड पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है।
गेंदबाज या बल्लेबाज को पिच से मिलेगा फायदा?
अहमदाबाद की पिच को लेकर बताया जा रहा है कि बल्लेबाजी के लिए बहुत अधिक मददगार रह सकती है। वहीं, गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिल सकता है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 200 + से अधिक रन बनाने कोई दिक्कत नहीं होगी।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.