IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में खेलने से पहले आज शाम 7:00 बजे नीदरलैंड के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में अहमदाबाद में उतरेगी. पिछली दो पा…और पढ़ें
भारत बनाम नीदरलैंड्स लाइव स्कोर अपडेट.
नई दिल्ली. भारत और नीदरलैंड्स की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में आज आमने सामने हैं. यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में जगह बना चुकी भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को शाम 7:00 बजे नीदरलैंड्स से टकराएगी. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर बढ़े हुए मनोबल के साथ सुपर 8 में कदम रखना चाहेगी. भारत के 3 जीत से 6 अंक हैं और वह ग्रुप की पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है जबकि नीदरलैंड को इस वर्ल्ड कप में तीन में से दो मैचों में हार मिली है जबकि एक मुकाबला उसने जीता है.
अभिषेक शर्मा ने पिछले 18 महीने में खुद को इस प्रारूप का खतरनाक खिलाड़ी साबित किया है लेकिन घरेलू मैदान पर खेली जा रही आईसीसी के इस टूर्नामेंट में वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं.वह लगातार दो मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए.जबकि एक मैच में वह पेट में संक्रमण की वजह से नहीं खेल पाए थे. अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद वह पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वापसी की लेकिन खाता खोलने में नाकाम रहे. लेकिन दूसरे छोर पर ईशान किशन की शानदार फॉर्म के कारण अभिषेक के बल्ले से रनों की कमी का टीम की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है. अभिषेक जोखिम लेने से नहीं कतराते हैं और उनकी इस तरह की बेखौफ बल्लेबाजी से भारत को कई मैच में जीत भी मिली है.
लेकिन इस 25 वर्षीय बल्लेबाज का पिछली छह पारियों में चार बार शून्य पर आउट होना यह संकेत देता है कि उन्हें पावरप्ले में अपनी रणनीति की समीक्षा करने की जरूरत है. अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाज की छवि को देखते हुए यह स्पष्ट है कि विरोधी टीमों ने भारत के इस सलामी बल्लेबाज का सामना करने के लिए अतिरिक्त तैयारी की है. अभिषेक खुद स्वीकार करते हैं कि उनके पास टीम के अन्य बल्लेबाजों की तरह शॉट की व्यापक रेंज नहीं है और वह क्रीज का उपयोग करने और अपने बल्ले की स्विंग पर भरोसा करते हैं ताकि विपक्षी टीम में खौफ पैदा कर सकें.
भारत पहले ही टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच चुका है और ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ मैच अभिषेक के लिए रन बनाने का शानदार अवसर होगा. नीदरलैंड के गेंदबाजी आक्रमण में बहुत अच्छे स्पिनर नहीं हैं और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को उनको खेलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए. नीदरलैंड की स्पिन आक्रमण में आर्यन दत्त और रोएलॉफ वैन डेर मर्व शामिल है जो काफी समय से खेलने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करें इसकी संभावना कम लगती है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
नीदरलैंड्स की संभावित इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ’ डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन.
February 18, 202616:04 IST
नमस्कार
न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज टी20 वर्ल्ड कप में दिन का तीसरा और अंतिम मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले की पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.