IND vs NZ 1st ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 11 जनवरी से वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होगा। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस सीरीज को अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
यह सीरीज कप्तान शुभमन गिल के लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि गिल बतौर वनडे कप्तान के रूप में पहली बार घर पर सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, माइकल ब्रेसवेल की अगुआई में न्यूजीलैंड की टीम भी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। भारतीय टीम यकीनन जीत के साथ साल 2026 की शुरुआत करना चाहेगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत न्यूजीलैंड के बीच तब तक 120 वनडे मैच खेले गए हैं। इन 120 मैचों में भारत ने 62 मैच जीते हैं, तो वहीं न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। एक मैच टाई और सात मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम जीत के फासले को और भी अधिक बढ़ाना चाहेगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड कहां देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। हालांकि, टॉस 1 बजे ही हो जाएगा। इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों के अलावा, JioHotstar ऐप पर फ्री में लाइव एक्शन देख सकते हैं।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.