IND vs NZ 3rd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती दो मैचों में एक भारत के नाम तो दूसरा न्यूजीलैंड के नाम रहा है।
न्यूजीलैंड की टीम ने जिस तरह से दूसरे मैच में खेल दिखाया ऐसे में निर्णायक मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगा। आखिरी मुकाबले में एक तरह भारत की निगाहें टॉप ऑर्डर, शुभमन गिल से लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगी, तो दूसरी तरफ गेंदबाजों पर भी होगी, क्योंकि पिछले मैच में गेंदबाजी के खराब गेंदबाजी के चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

शुभमन गिल और रोहित पर होगी निगाहें
तीसरे वनडे मैच में फैंस की निगाहें कप्तान शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा पर भी होगी। इंदौर के मैदान में इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वनडे में होल्कर स्टेडियम में शुभमन गिल ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने दो पारियों में 216 रन बनाए हैं। वहीं, अगर बात करें रोहित शर्मा के बारे में तो रोहित तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंदौर में सबसे अधिक रन बनाए हैं।
क्या भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?
दूसरे मैच में मिली हार के बाद आशंका है कि इंदौर मैच में भारतीय टीम में बदलाव देखा जा सकता है। क्रिकेट गलियों में यह कयास लगाया रहा है कि प्लेइंग 11 अर्शदीप सिंह शामिल हो सकते हैं और प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर होना पड़ सकता है। संभवत आयुष बदोनी भी मैच में डेब्यू कर सकते हैं।
तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे कहां देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का निर्णायक और अंतिम मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि, टॉस 1 बजे ही हो जाएगा। इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों के अलावा, JioHotstar ऐप पर फ्री में लाइव एक्शन देख सकते हैं।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.