Last Updated:
Dale Steyn Chokers Tag: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले से पहले डेल स्टेन ने न्यूजीलैंड को ‘चोकर’ का टैग थमाकर सनसनी मचा दी है. स्टेन का मानना है कि अहमदाबाद में भारत को हराना नामुमकिन है और अगर कीवी टीम फिर हारी, तो उन्हें ‘चोकर्स’ का कार्ड सौंप देना चाहिए.
डेल स्टेन ने कहा कि भारत से हारने पर न्यूजीलैंड को चोकर्स के नाम से बुलाना चाहिए.
भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई में इंग्लैंड को सात रन से हराया. डेल स्टेन (Dale Steyn) ने कहा कि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका से ज्यादा बार वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं और अगर वह इस बार भी जीतने से चूक जाता है, तो ‘चोकर’ का टैग उसे दे देना चाहिए. न्यूजीलैंड 2019 के वनडे वर्ल्ड कप, 2021 के टी20 वर्ल्ड कप और 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा लेकिन तीनों बार हार गया.
डेल स्टेन ने कहा कि भारत से हारने पर न्यूजीलैंड को चोकर्स के नाम से बुलाना चाहिए.
स्टेन ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा, ‘सच कहूं तो हर कोई दक्षिण अफ्रीका को ‘चोकर’ कहता है, लेकिन न्यूजीलैंड ने भी ज्यादा वर्ल्ड कप नहीं जीते हैं और वे हमसे ज्यादा फाइनल खेल चुके हैं. न्यूजीलैंड के लोग मेरी बात का बुरा न मानें लेकिन इस बार जीत जाओ.’ उन्होंने मजाक में कहा, ‘नहीं तो मैं आधिकारिक तौर पर ‘चोकर’ का कार्ड तुम्हें दे दूंगा, अब यह तुम्हारा है. मुझे न्यूजीलैंड पसंद है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे भारत को हरा पाएंगे.’
टेस्ट करियर में 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले स्टेन का मानना है कि भारत फाइनल का सबसे मजबूत दावेदार है और अगर टीम ने कोई बड़ी गलती नहीं की तो उसके लिए हारना मुश्किल है. स्टेन ने कहा, ‘भारत को सिर्फ बड़ी गलती होने पर ही हराया जा सकता है. मैं चाहता हूं कि न्यूजीलैंड जीते, लेकिन क्या मुझे लगता है कि वे भारत को हरा पाएंगे? नहीं.’
न्यूजीलैंड ने 2000 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी जीतने के बाद से आठ आईसीसी फाइनल खेले हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ एक (2021 में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल) ही जीत सका है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.