abhishek seeks rohit as rolemodel: अभिषेक ने रोहित के प्रभाव पर बात करते हुए से कहा, रोहित भाई ने देश के लिए बहुत कुछ किया है पावरप्ले में वह जो शुरुआत देते थे, उससे प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा दबाव बना रहता था. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं टीम में आया तो कोच और कप्तान मुझसे यही चाहते थे.
अभिषेक ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश जरूर है लेकिन उन्हें अपनी भूमिका पर पूरी स्पष्टता है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पूरी तरह से परिपक्व हो गया हूं क्योंकि हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है. लेकिन मुझे लगता है कि मेरी भूमिका पहले छह ओवरों में आक्रामक क्रिकेट खेलना है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसके लिए बहुत अभ्यास कर रहा हूं और मुझे पता है कि अगर मैं अच्छी शुरुआत दूं या शुरू से अच्छा इरादा दिखाऊं तो टीम उसी लय का अनुकरण कर सकती है, मैं हमेशा इसके बारे में सोचता हूं.
रोहित भाई के नक्शेकदम पर
अभिषेक ने रोहित के प्रभाव पर बात करते हुए से कहा, रोहित भाई ने देश के लिए बहुत कुछ किया है पावरप्ले में वह जो शुरुआत देते थे, उससे प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा दबाव बना रहता था. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं टीम में आया तो कोच और कप्तान मुझसे यही चाहते थे. मुझे लगता है कि यह मेरी बल्लेबाजी शैली के अनुरूप भी है क्योंकि मुझे शुरुआत से ही आक्रामक खेलने का शौक है. मैं रोहित भाई के नक्शेकदमों पर चल रहा हूं और मुझे इस तरीके से खेलकर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर खुशी है.
वर्ल्ड कप की स्पेशल तैयारी
टी20 विश्व कप शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं, अभिषेक ने बताया कि उन्होंने कुछ खास तरह के गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का अभ्यास किया है जिनका वे टूर्नामेंट में सामना करेंगे. अभिषेक ने अपनी ‘बैक लिफ्ट’ पर भी काम किया है ताकि बल्ले से आसानी से रन बने. अभिषेक ने कहा, ‘‘अगर मुझे आक्रामक क्रिकेट खेलना है तो मुझे एक खास तरह से अभ्यास करना होगा मैं मैच से पहले यही करता हूं. जब मुझे एक हफ्ते या दस दिन का समय मिलता है तो मैं ध्यान में रखता हूं कि अगले मुकाबलों में मुझे किस प्रकार के गेंदबाजों का सामना करना है.
नेट्स पर मैच की परिस्थितियां
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक ने कहा, मैं आगामी टी20 विश्व कप के लिए भी अभ्यास कर रहा हूं मुझे पता है कि हम भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परिस्थितियों में और विभिन्न टीम के खिलाफ खेलेंगे इसलिए तैयारी अहम है. इस 25 साल के खिलाड़ी ने बताया कि वह जितना हो सके नेट्स में मैच जैसी स्थिति को बनाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं नेट्स में उसी तरह के गेंदबाजों का सामना करने की कोशिश करता हूं जो मुझे विपक्षी टीम से मिल सकते हैं। मैं उनसे आउटस्विंगर, इनस्विंगर और नयी गेंद का उपयोग करने को कहता हूं.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.