Ind vs Pak T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। भारत-पाक की भिड़ंत हमेशा से क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है।
हालांकि, कुछ दिनों तक पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ड्रामा किया था, लेकिन अंततः उसने खेलने के लिए हामी भर दी है। इन दोनों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मैच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया धाकड़ फॉर्म में है। ऐसे में भारत पाकिस्तान को हर बार की इस बार भी मात देने को तैयार है। 15 फरवरी से पहले आइए टी20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा से क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक दोनों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इस मैच में 6 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच जीता है। वहीं, दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है, लेकिन उसमें भी भारत ने बॉल-आउट में जीत हासिल की थी।
भारत-पाकिस्तान की कहानी साल 2007 से शुरू
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान पहली पर 2007 में आमने-सामने आए थे। डरबन में खेला गया यह मैच टाई रहा और फिर बॉल-आउट में भारत को जीत मिला था। इसके बाद उसी साल फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहला टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। उस समय टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
साल 2021 में पाकिस्तान ने भारत को हराया था
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को साल 2021 में हराया था। दुबई में दोनों के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। यह पहली बार थी, जब पाकिस्तान ने भारत को हराया था, लेकिन उसके बाद पाकिस्तान हर वर्ल्ड कप में हार का सामना करता रहा।
2026 में क्या भारत दोहराएगा इतिहास?
अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। अभी तक टी20 विश्व कप में आंकड़ा भारत के पक्ष में है। ऐसे में अब देखना है कि 15 फरवरी का मुकाबला किसके नाम होता है। इस मैच में फिर से एक नया इतिहास बनाने वाला है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.